पीएम श्री विद्यालय ग्राम विकास व केजीबीभी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
रांची, अक्टूबर 7 -- सिल्ली,प्रतिनिधि। झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव स्मिता टोप्पो एवं एडीपीओ पंकज कुमार ने बुधवार को पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय ग्राम विकास एवं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिल्ली का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। ग्राम विकास विद्यालय में अधिकारियों ने पीएम श्री योजना के तहत संचालित कार्यों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र कुमार महतो एवं शिक्षकों से शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने उपलब्ध संसाधनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.