जौनपुर, फरवरी 13 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के दरियावगंज गांव में स्थित पीएम श्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय के बच्चों को युग्मन के तहत मां गुजराती हॉयर सेकेंडरी स्कूल चुरावनपुर पर भ्रमण कराते हुए उन्हें ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यालय में स्थित भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशाला में रखे विभिन्न उपकरणों से अवगत कराया गया। कंप्यूटर लैब में बच्चों को ले जाकर के कंप्यूटर के विभिन्न भागों को दिखाया गया। विद्यालय प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू एवं मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रसेन सिंह का सराहनीह योगदान रहा रहा। इस दौरान प्रधानाध्यापक कुर्बान अली, पूर्वं एआरपी चतुर्भुज यादव, सहायक अध्यापक अरविंद यादव, राना अंबरीश यादव, महेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.