लखीसराय, सितम्बर 30 -- हलसी, एक संवाददाता। हलसी प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय प्रतापपुर में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने प्रयोगशाला का ताला तोड़कर 20 ड्रोन समेत कई अत्याधुनिक उपकरणों की चोरी कर ली। विद्यालय में पीएम श्री योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशाला तैयार की गई थी और तीन सितंबर को ही बड़ी संख्या में उपकरण विद्यालय को उपलब्ध कराए गए थे। चोरी की घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। विद्यालय प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम विद्यालय का काम समाप्त होने के बाद सभी कमरों में ताला लगाकर शिक्षक चले गए थे। बुधवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी कक्ष के ताले की कुंडी क्षतिग्रस्त मिली, लेकिन ताला नहीं खुला। इसके बाद सभी कमरों की जांच की गई तो प्रयोगशाला का ताला टूटा मिल...