गोपालगंज, जून 13 -- मांझागढ़, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश पर जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों के निरीक्षण के लिए गठित टीम ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल शनिवार को डुमरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, स्मार्ट कक्षाओं, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, स्वच्छता व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। टीम ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों से विद्यालय की उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी भी प्राप्त की। विद्यालय प्रशासन ने निरीक्षण टीम को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। टीम द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- अररिया ...