बेगुसराय, अप्रैल 16 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के एक स्कूल को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा दिया गया है। श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय प्लस टू विद्यालय को पीएम श्री का दर्जा मिलने के साल भर बाद भी विषयवार शिक्षक नहीं मिल पाए हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। इससे अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। इसके साथ ही भगवानपुर प्रखंड के विष्णु नारायण उच्च विद्यालय को भी पीएम श्री विद्यालय का दर्जा दिया गया है लेकिन इस विद्यालय में भी विषयवार शिक्षक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों की कई विषय की पढ़ाई नहीं हो पाती है। छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जताते हुए बताया कि जब विषय के शिक्षक नहीं रहते हैं तो दूसरे विषय के शिक्षकों द्वारा सही तरीके से पाठ नहीं करवाया जाता है। यह भी पढ़ें- एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन ...