रायबरेली, फरवरी 16 -- लालगंज। बीआरसी स्थित पीएम श्री विद्यालय राजकीय में सोमवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि बीईओ राजीव कुमार ओझा रहे। हेडमास्टर महेंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...