मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन ज़हीर फारूकी का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। चेयरमैन ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है और किसी भी देश और समाज की प्रगति शिक्षा के माध्यम से ही होती है। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के बेहतर परीक्षा परिणाम और खेलकूद की प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाफिज मोहसिन, मास्टर मनीष कुमार, संगम, वसीम अहमद मौजूद रहे।...