पीएम श्री राउमा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
रुद्रपुर, मार्च 25 -- किच्छा। पीएम श्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक, योग और शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसका शुभारंभ एसडीएम गौरव पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज और देश का विकास संभव है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नाटक के माध्यम से मोबाइल के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। बच्चों ने वृक्ष संरक्षण, योग और कसरत पर आधारित प्रस्तुतियां देकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य माधवेंद्र कुमार सारस्वत ने कहा कि उनका उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ पीएम श्री योजना के तहत जीवंत शैक्षिक वातावरण तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.