हजारीबाग, मार्च 19 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्कूल ट्यूनिंग प्रोग्राम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय खरना, बिष्णुगढ़, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेढकुरी,दारू, उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय झरपो, टाटीझरिया एवं उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय सरौनी, सदर के 112 विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मेरू हजारीबाग का भ्रमण किया। विद्यालय सभागार में प्राचार्या अंकिता शर्मा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों से संबंधित पीपीटी प्रदर्शित करते हुए विस्तार से चर्चा किया गया। विद्यार्थियों को विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों द्वारा योग, आत्मरक्षा, संगीत एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया । विद्...