चतरा, मार्च 24 -- चतरा संवाददाता। पीएम श्री योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्युमरेसी) मेला का भव्य आयोजन डिस्ट्रीक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस चतरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सशक्तिकरण एवं उन्मुखीकरण, सहकर्मी अधिगम को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल रंजन, विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह, चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, जिला...