सासाराम, मार्च 20 -- दावथ, एक संवाददाता। नगर पंचायत कोआथ के योगिनी स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में गुरूवार रात चोरों ने लैब व भंडारण का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान चोरी कर फरार हो गए। जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब स्कूल खोलने पहुंचे तो देखा कि लैब व भंडार रूम का ताला टूटा पड़ा है। बताया कि अंदर जाने के बाद लैब रूम में सिस्टम में लगे आठ बैटरी व एक प्रिंटर गायब थे और कई सामान बिखरे पड़े थे। बताया भंडार रूम से आठ बोरा दाल, दो बोरा चना, 40 पैकेट सरसों तेल, 20 दर्जन केला, 20 पैकेट सोयाबीन गायब था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि पीएम श्री मध्य विद्यालय योगिनी के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में चोरी होने की प्राथमिक...