पीएम श्री बीटीएम उच्च विद्यालय मालकेरा में तीन दिवसीय समर कैंप संपन्न
धनबाद, मई 22 -- पीएम श्री बीटीएम उच्च विद्यालय मालकेरा में सीखें, खेलें और सृजन करें थीम के तहत गुरूवार को तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निदेशक शशि रंजन के निर्देशानुसार 19 मई से 21 मई तक किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय होरो ने बताया कि कैंप में करीब 350 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी। इसमें योग अभ्यास, छोटी दौड़, मेंढक दौड़, तीन पैर दौड़, मिट्टी-कागज-लकड़ी से खिलौना निर्माण, मास पीटी, बॉल गेम, टारगेट थ्रो, कैरम, कबड्डी, बैंड प्रदर्शन, खो-खो, वॉलीबॉल, सांस्कृतिक नृत्य, गीत, भाषण, कविता पाठ, कहानी वाचन तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां शामिल रही। यह भी पढ़ें- समर कैंप से होगा विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.