कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित पीएम श्री बालिका विद्यालय को 23 मई की रात चोरों ने निशाना बनाया था। ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर दो सिलेंडर, पांच बोरी राशन, बैट्री आदि सामान उठा ले गए थे। अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की थी। अगली सुबह सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला था। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोर का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...