दुमका, अप्रैल 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, तालझारी में झारखंड स्कूल रुआर 2026 अभियान के तहत नवें दिन विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, प्रोजेक्ट वर्क प्रस्तुति एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं बाल संसद की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया, जिसमें विद्यार्थियों ने नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़े...