कोडरमा, मई 19 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरडीहा का राज्यस्तरीय टीम ने मंगलवार को निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। इस क्रम में जिला एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर, रूम टू रीड की प्रतिनिधि नेहा तिवारी द्वारा विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यालय ने लगभग 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव, वरीय शिक्षक जनमेजय पंडित एवं उज्जल महतो संजय कुमार, दिनेश कुमार यादव शकुंतला कुमारी, अनमोल कुमार की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रही। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा पटमदा म...