घाटशिला, मई 20 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खांडामौदा में बुधवार को आयोजित एक सप्ताह का समर कैंप संपन्न हो गया। समर कैंप के अंतिम दिन विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील को लेकर पेंटिग व पोस्टर मेकिंग किया।विद्यालय के शिक्षक ने छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणामों से उन्हें अवगत कराया। उन्होने जल संरक्षण के प्रति छात्रों को जागरूक किया और कहा कि बिना जल के हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय हिंदी में समर कैंप का रंगारंग आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य कमल पडीहरी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ...