देवरिया, जुलाई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के निर्देश के क्रम में शनिवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में दुर्गेश पांडे, उपाध्यक्ष रोली जायसवाल, सदस्य अनीता देवी, ममता पांडे, शिक्षक सदस्य असीम कुमार चौधरी, संदीप कुमार, मंजू कुमारी को निर्वाचित किया गया। रामकिंकर मिश्र प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पदेन सचिव चुने गए। निर्वाचित सदस्यों को प्रधानाचार्य ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के गठन का उद्देश्य समावेशी शिक्षा, वित्तीय प्रबंधन, आधारभूत संरचना एवं सुविधाओं की निगरानी करना एवं शैक्षिक योजना निर्माण, क्रियान्वयन पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन करना है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: पीएम...