दुमका, दिसम्बर 23 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, हंसडीहा दुमका में सोमवार एलुमनी मीट (पूर्व छात्र-छात्रा मिलन समारोह) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला योजना पदाधिकारी दुमका विनोद करमकार रहे। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालयों की सराहना करते हुए कहा कि ये विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों का विद्यालय से जुड़ाव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य कमल नयन पांडेय ने स्वागत भाषण देते हुए ए...