गुमला, मार्च 1 -- गुमला संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुमला में रविवार को विद्यालय के प्रथम बैच के पूर्ववर्ती छात्र और वर्तमान में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में निदेशक पद पर कार्यरत श्याम कुमार का भ्रमण हुआ। उनके साथ नवोदय एसोसिएशन संगठन झारखंड के अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित अन्य पूर्ववर्ती छात्र प्रदीप कुमार, शंभूजी, रविशंकर कुमार, भीम प्रसाद, बालकृष्ण प्रसाद और आशीष कुमार भी उपस्थित थे। मौके पर घाघरा सीओ सुशील खाखा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के हिंदी शिक्षक कृष्णानंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके बाद पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा वर्तमान छात्रों के साथ इंटरएक्टिव सेशन आयोजित किया गया। जि...