पाकुड़, मई 9 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे झारखंड राज्य में आईसीटी के माध्यम से कक्षा 06 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर टेस्ट का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की डिजिटल जानकारी, कंप्यूटर संचालन क्षमता तथा तकनीकी समझ का आकलन करना था। इसी क्रम में पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी सफलतापूर्वक टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़िया की वर्ग 06 से 10 कुल 80 छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रकार की आईसीटी आधारित पर...