जामताड़ा, जनवरी 31 -- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में श्रद्धा व उत्साह के साथ मना दादा-दादी/नाना-नानी दिवस जामताड़ा, प्रतिनिधि। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को दादा-दादी/नाना-नानी दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में पधारे सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी का पारंपरिक रीति-रिवाज से तिलक लगाकर तथा पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने वरिष्ठजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता, मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि सुनीता गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी दादा-दादी/नाना-नानी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामन...