जमशेदपुर, फरवरी 9 -- जमशेदपुर स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, टाटानगर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक संविदा शिक्षकों के विभिन्न पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार से पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके लिए निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक पर 9 फरवरी से 16 फरवरी 2026 के बीच आवेदन किया जा सकता है। यह भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से कंप्यूटर विज्ञान के पीजीटी, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), खेलकूद, नृत्य एवं विशेष शिक्षा के कोचों के साथ-साथ नर्स, काउंसलर और व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है।साक्षात्कार प्रक्रिया को दो दिनों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में 19 फरवरी 2026 को कंप्यूटर अनुभाग, प्राथमिक शिक्षक और वि...