गोड्डा, फरवरी 7 -- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा में परीक्षा पर चर्चा 2026 का सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, गोड्डा एक प्रतिनिधि तस्वीर 011 परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण अधिकारी व प्राचार्य तस्वीर 012 जिला भर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र और शिक्षकगण स्थानीय पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 400 विद्यार्थियों, सभी शिक्षकों, अभिभावकों तथा अन्य विद्यालयों से आए अतिथियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम का प्रसारण विद्यालय के सभी कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड और टीवी के माध्यम से किया गया। जिससे प्रत्येक विद्यार्थी सीधे रूप से प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ सका। कार...