सहरसा, मई 14 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सहरसा ने सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जिससे विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा में कुल 37 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे और सभी 37 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। आंकड़ों के अनुसार, विज्ञान संकाय में 22 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे, वहीं वाणिज्य संकाय में 15 छात्र शामिल हुए थे।विद्यालय की प्रचार्य मोनिका पांडेय ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में रहा शत-प्रतिशत परिणाम उन्होंने कहा ...