फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी 4 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 में शनिवार को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड द्वारा प्रदान किए गए डीजल जनरेटर (डीजी) सेट का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे गर्मियों के दौरान विद्यालय परिसर में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। प्राचार्या ममता शेखर ने बताया कि शनिवार को आयोजित समारोह में विद्यार्थी ओर पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और इसे विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस मौके पर ममता शेखर ने पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सीएसआर पहलें विद्यालय की आधारभूत संरचना को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.