रामगढ़, जुलाई 9 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय संगठन, रांची संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट में किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर में रांची संभाग के 21 केंद्रीय विद्यालयों की 95 गाइड छात्राएं भाग ले रही है। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा जीवनोपयोगी कौशलों का विकास करना है। प्रशिक्षण के दौरान गांठें एवं लैशिंग, प्राथमिक उपचार, ध्वज शिष्टाचार, मानचित्र अध्ययन, कैंप क्राफ्ट, सामुदायिक सेवा, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक गतिविधियां तथा स्काउट-गाइड की विभिन्न परीक्षण गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...