हजारीबाग, अगस्त 16 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ मेरु हजारीबाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएस कुटे, महानिरीक्षक, टीसी एंड एस बीएसएफ मेरु कैंप ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। एनसीसी कैडेटों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। छात्रों ने भाषण, गीत, नृत्य, आत्मरक्षा और एरोबिक पीटी सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या अंकिता शर्मा और मुख्य अतिथि ने प्रेरक संबोधन दिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच मिठाई वितरण के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- डीपीएस में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस यह ...