रुद्रपुर, मई 8 -- खटीमा, संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य के अंतिम कार्य दिवस पर भावभीनी विदाई दी गई। उनके पिता एनआर आर्य, माताजी कमला आर्य, पत्नी पायल आर्य तथा पुत्र प्रशांत को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने प्राचार्य आर्य के विद्यालय के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, पहाड़ी नृत्य एवं पंजाबी नृत्य सहित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य आर्य ने अपने संबोधन में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य का तबादला विद्यालय परिवार में उन्होने स्मृति स्वरूप...