चाईबासा, अप्रैल 11 -- जगन्नाथपुर। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में कस्तूरबा जयंती के अवसर पर मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के बीच खेलकूद, नृत्य एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वार्डन कामिनी दुबे के नेतृत्व में किया गया। शिक्षिका चिंता कुमारी, लक्ष्मी पाड़िया, पिंकी सिंकु सहित अन्य शिक्षिकाओं ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह के अंत में सफल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा कस्तूरबा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.