पाकुड़, मई 21 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में गुरूवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लिट्टीपाड़ा में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूककार्यक्रम का उद्देश्य उक्त कार्यक्रम के तहत लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार ने छात्राओं को प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा के योजनाओं समेत कानूनी समस्या या सहायता प्राप्त हेतु नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क करने की बात कही। इस दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा समेत सामाजिक कुरीतियों पर...