सराईकेला, मार्च 20 -- राजनगर। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राजनगर में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसई कैलाश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बीपीएम ममता दुबे उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। छात्राओं ने आकर्षक गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि कैलाश मिश्रा ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का आयोजन अनिवार्य किया गया है। इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों को प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि अधिकांश विद्यार्थियों की वार्षिक परी...