घाटशिला, मई 19 -- गालूडीह। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 25 छात्राओं को पाइप बैंड का दस दिनों का प्रशिक्षण दिया गया ।इस प्रशिक्षण में आठवीं, नौवीं और दसवीं की 25 छात्राओं ने भाग लिया।प्रशिक्षक वीर सिंह थापा और शामु चरण ने लगातार सुबह शाम छात्राओं को पाइप बैंड बजाने का प्रैक्टिस कराया। इससे छात्राओं ने पाइप बैंड बजाना सहित कमान्ड करना सीख गई है।छात्राओं ने कहा कि 10 दिनों की लगातार प्रैक्टिस में उन्होंने सफलता हासिल की है। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस को लगातार जारी रखना होगा इससे कभी भी कोई कार्यक्रम में शिरकत करने से परेशानी नहीं होगी।वाडेंन अंजनी कुमारी ने कहा कि पुर्व छात्रा जो पाइप बैंड बजाने में माहिर थी सब धीरे धीरे पास आउट हो गई है। इसके कारण पाइप बैंड बजाने वाले छात्राओं की संख्या कम हो गई थी ।इसके साथ ही नई बै...