सिमडेगा, मई 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री उर्दू हाई स्कूल खैरनटोली परिसर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बताया गया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 29 विद्यार्थियों में से 25 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 4 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य सज्जाद अली, वरिष्ठ शिक्षक मो.इबरार, मो.साजिद, वार्ड पार्षद वसीम एवं सीआरपी जमील अंसारी सहित अन्य शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों...