जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी प्लस विद्यालय, न्यू बाराद्वारी में संस्थापक दिवस समारोह सह पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन मनाया गया। इस अवसर पर संस्थापकों स्व. बिभूति भूषण गुप्ता (सचिव), डॉ. टी बनर्जी (अध्यक्ष) एवं स्व. रवि राय (प्रधानाध्यापक) के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि अचिन्तम गुप्ता, प्रधानाध्यापक चन्द्रदीप पाण्डेय, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूर्व छात्रों ने विद्यालय में बिताए क्षणों का संस्मरण साझा किया। विद्यालय प्रबंधन ने अंगवस्त्र प्रदान कर विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। पूर्व छात्रों ने 4 अप्रैल 2027 को फिर मिलने का संकल्प लिया और विद्यालय के विकास में योगदान देने की बात कही। विद्याल...