हजारीबाग, मार्च 17 -- दारू प्रतिनिधिहजारीबाग जिला अंतर्गत दारू प्रखंड स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेड़कुरी में सोमवार को वार्षिक महोत्सव एवं खेलकूद समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौक़े पर सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू,, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत वर्मा, विद्यालय अध्यक्ष मुनिलाल पांडेय, तुलेश्वर पाण्डेय, विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कत्थक नृत्य, पंजाबी भांगड़ा सहित कई आकर्षक ...