सराईकेला, मई 10 -- खरसावां। कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री उच्च विद्यालय अरुवां में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को महिला अपराध, महिला सुरक्षा और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी की अफवाहों से बचाव, महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले लोगों के लिए लागू नियमों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक उपयोग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने, अफवाहों प...