मुरादाबाद, फरवरी 17 -- पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कांठ कंपोजिट में दो दिवसीय विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रथम दिन खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दौड़ कबड्डी, खो खो फुटबॉल ,रिले दौड़ आदि आयोजित की गई। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर ए के जिंदल द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, महिला सशक्तिकरण, छोटा बच्चा जान के, पंजाबी डांस, राजस्थानी डांस, हरियाणवी डांस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही स...