मुंगेर, मई 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर शहर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को लेकर लाभुकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि यह योजना अब उनके लिए राहत के बजाय एक तरह का छलावा साबित हो रही है। रविवार को नक्कीनगर केशोपुर में लाभुकों ने एक बैठक वार्ड पार्षद राकेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की। बैठक में शामिल लाभुकों ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जिन लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयन हुआ था, उन्हें प्रथम किस्त के रूप में राशि दे दी गई, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही दूसरी किस्त का भुगतान रोक दिया गया। लाभुकों ने बताया कि पहली किस्त मिलने के बाद कई लोगों ने अपने खपड़ा के पुराने मकान तोड़कर नए घर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।कुछ ने दीवारें खड़ी कर लीं, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण निर्माण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.