मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार की रात पताही स्थित एक प्रोसेसिंग यूनिट से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों समेत अन्य उच्चाधिकारियों के लिए उपहार में शाही लीची भेजी गई। जिला प्रशासन की ओर से दो-दो किलो के दो हजार पैकट शाही लीची भेजी गई है।इससे पहले दिन में डीएम सुब्रत कुमार सेन समेत अन्य अधिकारी प्रोसेसिंग यूनिट पहुंचकर पैकिंग का निरीक्षण किया। प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक आलोक केडिया ने बताया कि शनिवार की रात शीतवाहन से दो हजार लीची का पैकेट रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह लीची रविवार की रात आजादपुर में पहुंचेगी, वहां से सोमवार की सुबह राष्ट्रपति, पीएम और मंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारी तक पहुंचाई जाएगी। यह भी पढ़ें- पीएम व राष्ट्रपति को भेजी गई शाही लीची कहा कि यहां से प्रत्येक वर्ष उपह...