लखनऊ, फरवरी 10 -- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में 2600 नियोक्ताओं ने नहीं कराया पंजीकरण लखनऊ, संवाददाता। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआईवाई) के प्रथम चरण में मार्च 2026 में लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी। लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले लखनऊ समेत छह जिलों के 29,548 नए कर्मचारियों और 4,062 नियोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह जानकारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-वन व प्रभारी अधिकारी अश्विनी कुमार गुप्ता ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि कुल 6,728 पात्र नियोक्ताओं में से 4,062 नियोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराया है, जिनके माध्यम से अब तक 29,548 नए कर्मचारियों और 69,223 पुनः रोजगार में आए कर्मचारियों का पंजीकरण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पाया गया कि अभी ...