देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय के शाखा एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा देवघर जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का आयोजन 7 से 9 मार्च 2026 तक शिवलोक मैदान देवघर में किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान करना है। प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त पियुष सिन्हा एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुजीत कुमार, आईईडीएस सहायक निदेशक ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराया। बताया कि इस आयोजन क...