पाकुड़, सितम्बर 25 -- प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड पंचायत प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय पीएम विश्वकर्मा ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएसएमई धनबाद के सहायक निदेशक प्रभारी दीपक कुमार, एमईईएसएचओ के डिजिटल एक्पर्ट सुमित कटियार, एसबीआई ब्रांच के शाखा प्रबंधक अजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से उद्यमिता जागरूकता सत्र के अंतर्गत ब्रांडिंग व मार्केटिंग की विस्तारपूवर्क जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा शिल्पकारों, पब्लिक कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को ऑनलाइन ऑन-बोर्डिग करवाने, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता तथा आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस का परचिय व प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- आईटीआई रोशनाबाद में ...