सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- बैरगनिया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय "पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला" का प्रखंड कार्यालय परिसर में उद्घाटन किया गया। प्रमुख सुकेश्वरी देवी,बीडीओ सुनील कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। 26 फरवरी गुरुवार से शुरू प्रदर्शनी सह व्यपार मेला आगामी 28 फरवरी शनिवार तक चलेगा।कार्यक्रम के दौरान अतुल कुमार मिश्रा, सहायक निदेशक, एमएसएमई-डीएफओ, मुजफ्फरपुर द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।बीडीओ श्री गौड़ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में कारीगरों एवं लाभार्थियों को योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेले में प्रधानमंत्री विश्...