सहारनपुर, फरवरी 27 -- सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में कमिश्नर डॉ रूपेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर, युवाओं का ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराया जाए। इसका मूल उद्देश्य लोगों की बचत को प्रोत्साहित करना है। कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 1 जुलाई 2025 को स्वीकृत एक रोजगार-संबद्ध प्रोत्साहन योजना है। इसके तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को Rs.15,000 तक का प्रोत्साहन दो किस्तों में मिलता है, जबकि नियोक्ताओं को प्रति कर्मचारी Rs.3,000 प्रति माह तक की सहायता प्रदान की जाती है। कमिश्नर ने 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए राइट टू एजुकेशन के तहत प्रथम बार लाॅटरी में रिजेक्ट हुए छात्रों को दूसरी बार भी अवसर ...