नई दिल्ली, जून 19 -- PM Viksit bharat rozgar yojana: अगर आपको हाल ही में पहली बार नौकरी मिली है या आप किसी छोटे व्यवसाय के मालिक हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार, 19 जून) 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करने वाले हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए यह रकम सीधे 15 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचेगी। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में इस योजना के कुछ लाभार्थियों (नए कर्मचारियों और नियोक्ताओं) से सीधी बातचीत भी करेंगे।किसे और कितना मिलेगा पैसा?इस योजना के तहत कर्मचारियों और उन्हें रोजगार देने वाली कंपनियों दोनों को आर्थिक फायद...