संभल, दिसम्बर 13 -- संभल। बच्चे की संदिग्ध मौत का राज अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलने की उम्मीद है। घटना के 16 दिन बाद कमल का शव तालाब के किनारे से बरामद हुआ था, जबकि इससे 14 दिन पहले उसके बड़े भाई अमरपाल का शव भी मिल चुका था। लगातार दो हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस टीमों के साथ-साथ एसओजी की टीम को भी लगाया गया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी, जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिलेगी। वहीं, पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में जल्द खुलासे की उम्मीद बनी हुई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.