बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के बैदौला गांव निवासिनी महक अग्रहरि (21) पत्नी आदित्य पांडेय की पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया है। सीओ कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि मृत्यु कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए गोरखपुर लैब भेजा दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतका का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उसकी सास बीते 24 फरवरी को मेडिकल कॉलेज बस्ती में इलाज करा रही थी। वहीं इलाज के दौरान 25 फरवरी की शाम को महक की मौत हो गई। जिसमें परिजन शव घर ले गए तो मृतका के मायके वालों को इसकी सूचना मृतका के मामा को दी। जिसमें बुधवार को भोर में नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव के साथ पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...