पीएम राहत योजना का लाभ लेने के लिए किया जागरूक
गया, जून 8 -- सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा जनजागरण अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। डेल्हा-कुजापी-पंचानपुर मुख्य सड़क पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व डीटीओ राजेश कुमार ने किया। इस दौरान विभागीय कर्मियों ने राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए लागू निःशुल्क उपचार योजना की जानकारी दी। डीटीओ राजेश कुमार, एडीशनल डीटीओ बेबी कुमारी ने अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों को अब सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में 1.50 लाख रुपये तक का निःशुल्क और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का उद्देश्य दुर्घटना के बाद उपचार में होने वाली देरी को रोकना व पीड़ितों को त्वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.