लखनऊ, अप्रैल 20 -- UP News: संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद भाजपा अब इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की दिशा में और भी आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में महिलाओं की सभा संबोधित करेंगे। इसकी पूरी कमान महिलाओं के हाथों में होगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर रविवार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने तैयारियों के संबंध में बैठक की। वाराणसी महानगर व जिला इकाई के साथ हुई बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, भाजपा महानगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यापक जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर तक की जिम्मेदारियों व व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनु...