नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल (सेवानिवृत्त) एडमिरल डी के जोशी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से द्वीपसमूह में अवसंरचना, पर्यटन और पूर्ण होने के करीब अन्य मेगा परियोजनाओं की स्थिति के बारे में अवगत कराया। जोशी ने बुधवार को हुई इस बैठक में एक महत्वाकांक्षी अवसंरचना रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाना है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अब तक के सबसे अधिक पर्यटक आगमन के बारे में भी जानकारी दी। द्वीप समूह में पिछले वर्ष की तुलना में घरेलू पर्यटकों की संख्या में 41 प्रतिशत और विदेशी पर्यटकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.